Up VPO Exam New Syllabus 2023 in September-यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी सिलेबस 2023

Up VPO Exam New Syllabus 2023 in September-यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी सिलेबस 2023

Up VPO Exam New Syllabus 2023 in September
Up VPO Exam New Syllabus 2023 in September

Tags-Vpo new syllabus 2023 september pdf,Vpo new syllabus 2023 september maths,vdo syllabus pdf,vdo syllabus 2023 in hindi,upsssc vdo syllabus 2023,up vdo syllabus in hindi pdf,upsssc vdo re exam syllabus,ग्राम पंचायत अधिकारी सिलेबस 2023


Up VPO Exam New Syllabus 2023-Full Details

UP Gram Panchayat Adhikari Syllabus 2023 in Hindi-उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आधिकारिक तौर पर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 2022 के लिए यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी सिलेबस 2023 जारी कर दिया है। यदि आप गूगल पर यूपीएसएसएससी वीपीओ सिलेबस 2023 की खोज कर रहे है तो आप एक विश्वसनीय एवं सर्वश्रेष्ठ सरकारी रोजगार पोर्टल पर आ चुके है। फ़िलहाल इस वेब पेज पर टेंटेटिव पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न हिंदी में उपलब्ध कराया जा रहा है।

दोस्तों के सम्पूर्ण नोट्स और Pdf के लिए आप हमारे Telegram चैनल को Join कर सकते हैं। यहां आपको Vpo Exam के लिए पंचायतीराज व्यवस्था, कंप्यूटर और UP Gk से सम्बंधित Pdf Notes और Test Series मिल जाएंगे।
यहाँ लिंक दिया गया है-

यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे वे अभ्यर्थी जो उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 में अप्लाई करने वाले है, वह उम्मीदवार UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी एग्जाम पैटर्न 2023 और UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी सिलेबस 2023 हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी पाठ्यक्रम 2023 से सम्बंधित जानकारी जैसे प्रश्नों की संख्या, विषय, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया इत्यादि निम्नवत है।


यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी सिलेबस 2023 हिंदी में
आयोग का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC).
परीक्षा का नाम : उ.प्र. ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023.
विज्ञापन संख्या : 01-परीक्षा /2023.
रिक्त पदों की संख्या : 1468 पद।
पद का नाम : ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO)।
आर्टिकल का प्रकार : सिलेबस | सरकारी एग्जाम।
मुख्य परीक्षा की तिथि : जल्द जारी होगी।
आधिकारिक वेबसाइट : www.upsssc.gov.in
चयन प्रक्रिया : ग्राम पंचायत अधिकारी (वीपीओ) पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार  किया जायेगा।


यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम 2023
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा-2022 हेतु परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है :
  • परीक्षा में वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे।
  • प्रश्न पत्र दोनों भाषाओं (हिंदी एवं अंग्रेजी) में उपलब्ध होगा।
  • प्रश्न पत्र तीन भागों में विभाजित होगा।
  • लिखित परीक्षा में 100 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा।
  • प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित होंगे।
  • परीक्षा समयावधि 2 घंटे (120 मिनट्स) की होगी।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) नकारात्मक अंकन किया जायेगा।
ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 हेतु परीक्षा पैटर्न तथा विषय वस्तु निम्न प्रकार होगा

भाग-1-पंचायतीराज व्यवस्था
प्रश्न-65
अंक-65

भाग-2-कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी
प्रश्न-15
अंक-15

भाग-3-उ.प्र. राज्य से सम्बंधित सामान्य जानकारी
प्रश्न-20
अंक-20

कुल समय- 2 घंटे (120 मिनट्स)
कुल अंक-100


UP Gram Panchayat Adhikari Detailed Syllabus 2023 in Hindi
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा-2023 हेतु परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम ( UPSSSC VPO Syllabus 2023 in Hindi ) किया जा चुका है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी पाठ्यक्रम 2023 की जाँच निम्नवत आलेख प्राप्त कर सकते है। सभी अभ्यर्थियों को विस्तृत विवरण के लिए निम्नवत अधिकृत पाठ्यक्रम की पीडीएफ फाइल देखने की सलाह दी जाती है।

ग्राम पंचायत अधिकारी (vdo\vpo) पाठ्यक्रम 
भाग-1

1.‌पंचायती राज व्यवस्था का इतिहास तथा उसके संबंध में संवैधानिक उपबंध -
परंपरागत पंचायत तथा ब्रिटिश काल की पंचायत व्यवस्था, स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद की पंचायती राज व्यवस्था, पंचायती राज व्यवस्था के सुदृष्टीकरण हेतु गठित समितियां एवं उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, पंचायती राज व्यवस्था का संवैधानिक आधार तथा उत्तर प्रदेश राज्य में पंचायती राज व्यवस्था संबंधी संवैधानिक उपबंध, व्यवस्थाएं एवं महत्वपूर्ण संशोधन।


2. पंचायत का वर्तमान स्वरूप (उत्तर प्रदेश राज्य के परिप्रेक्ष्य में)-
उत्तर प्रदेश राज्य में पंचायत संस्थाओं के संबंध में विधायी प्रावधान, स्वरूप व शक्तियां, पंचायत में निर्वाचन या आरक्षण की व्यवस्था, राज्य निर्वाचन आयोग की पंचायत निर्वाचन में भूमिका, ग्राम पंचायत का गठन पंचायत की समितियां, ग्राम पंचायत के अधिकार या दायित्व एवं कर्तव्य, पंचायती राज व्यवस्था, चुनौतियां एवं समाधान।


3. पंचायतों के वित्तीय स्रोत व कार्य योजना 
पंचायत स्तर पर संग्रहित किए जाने वाले कर, उपकार व आय के अन्य स्रोत, राज्य वित्त आयोग की संरचना अधिकार व क्रियाकलाप, केंद्रीय वित्त आयोग और पंचायती संस्थाओं के वित्तीय सशक्तिकरण में उसकी भूमिका, सरकार की प्रदर्शन अनुदान योजना (Performance Grant Scheme) ग्राम पंचायत विकास योजना, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत के वित्तीय सशक्तिकरण हेतु उठाए गए कदम।


4. पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के उपाय
सिटिजन चार्टर, पंचायत सचिवालय/ ग्राम सचिवालय तथा पंचायत सहायक की भूमिका, कॉमन सर्विस सेंटर की पंचायत भवन में स्थापना, पंचायत स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, पंचायत में ई गवर्नेंस की स्थापना, परिवार रजिस्टर एवं जन्म मृत्यु पंजीकरण।


5. विकास योजना एवं कार्यक्रम (उत्तर प्रदेश राज्य के परिपेक्ष में)
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) स्वच्छ भारत मिशन एवं ग्रामीण पेयजल योजना (फेस-1 एवं फेस-2), ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, भारत सरकार पंचायती राज विभाग एवं उत्तर प्रदेश सरकार के अन्य विभागों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजना एवं कार्यक्रम।


6. ग्राम पंचायत अधिकारियों की ग्रामीण क्षेत्र के विकास में भूमिका
ग्राम पंचायत के सचिव के रूप में, जन्म मृत्यु पंजीकरण अधिकारी के रूप में, आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की भूमिका, आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत बनाने में भूमिका।


भाग -2

कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान
कंप्यूटर एवं सूचना तकनीकी का परिचय, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम, स्प्रेडशीट, ईमेल, सोशल नेटवर्किंग, ई- गवर्नेंस की जानकारी, डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोग, इंटरनेट वर्ल्ड वाइड वेब (www) का परिचय, भविष्य के कौशल और साइबर सुरक्षा का अवलोकन, वर्ड प्रोसेसिंग के तत्व तथा कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में होने वाले तकनीकी विकास एवं नवाचार (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विवेक डाटा प्रोसेसिंग) डीप लार्निग, मशीन लर्निंग, इंटरनेट आफ थिंग्स पर आधारित तथा इस क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां।


भाग-3
उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी
उत्तर प्रदेश का विशिष्ट ज्ञान-इतिहास, संस्कृति कला, वास्तुकला, त्यौहार, लोक नृत्य, साहित्य क्षेत्रीय भाषाएं, विरासत, सामाजिक रीति रिवाज और पर्यटन भौगोलिक परिदृश्य एवं पर्यावरण प्राकृतिक संसाधन, जलवायु मिट्टी वन वन्य जीव, खान और खनिज, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कृषि उद्योग, व्यवसाय और रोजगार, राज्य व्यवस्था, प्रशासन समसामयिक घटनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य की उपलब्धियां।


दोस्तों के सम्पूर्ण नोट्स और Pdf के लिए आप हमारे Telegram चैनल को Join कर सकते हैं। यहां आपको Vpo Exam के लिए पंचायतीराज व्यवस्था, कंप्यूटर और UP Gk से सम्बंधित Pdf Notes और Test Series मिल जाएंगे।
यहाँ लिंक दिया गया है-


AFQs- 
1.क्या ग्राम पंचायत अधिकारी बनने के लिए ट्रिपल सी सर्टिफिकेट अनिवार्य है ?
Ans- हां,‌ ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए ट्रिपल सी सर्टिफिकेट अनिवार्य है।


2. ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी की सैलरी कितनी होती है।
Ans- ग्राम विकास अधिकारी की सैलरी ₹5200 से ₹20200 तक होती है।


महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी सिलेबस 2023 ( UP Gram Panchayat Adhikari Syllabus 2023 in Hindi ) का मिलान आधिकारिक पाठ्यक्रम से जरूर कर लें। जिससे कोई विसंगति न हो। UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी सिलेबस 2023 एवं यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा पैटर्न 2023 की अधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को आयोग की अधिकृत वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Post a Comment

0 Comments